8 Bigg Boss Ex Contestant Amazing transformation After Show: 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद अब तक कई एक्स कंटेस्टेंट पूरी तरह से बदल चुके हैं। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ना सिर्फ उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी बल्कि सबको हैरान भी किया है। कुछ इनमें फैट टू फिट हो चुके हैं तो कईयों ने पूरा मेकओवर कर लिया है। यहां देखें बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन-
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज बहुत बड़ी स्टार बन चुकी हैं। रियलिटी शो के बाद शहनाज ने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है वो दुनिया के सामने हैं। अपने मोटापे को लेकर शहनाज का काफी मजाक उड़ा था। बिग बॉस से बाहर आते ही शहनाज ने खुद को फैट टू फिट बना लिया। शहनाज गिल का ट्रांसफॉरमेशन देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। शहनाज अब काफी ग्लैमरस और हॉट बेब्स हो गई हैं।

BB transformation shehnaaz
मनवीर गुर्जर
देसी अंदाज में नजर आए मनवीर गुर्जर ने भी बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। उन्होंने ना सिर्फ स्टाइलिश अंदाज को अपनाया बल्कि एकदम नए हेयरकट से लेकर कूल कपड़ों तक, उन्होंने पूरी तरह से अपने लुक में बदलाव किया।

BB transformation manveer
लोकेश कुमारी
चुलबुली और क्यूट दिखने वाली बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं लोकेश शर्मा तो पूरी तरह से बदल चुकी हैं। अब उनका पूरा तरह से फैट टू फिट में ट्रांसफॉर्मेंशन हो चुका है। उन्होंने न केवल बहुत वजन कम किया बल्कि पूरा मेकओवर भी कर लिया है।

BB transformation lokesh
सपना चौधरी
बिग बॉस 11 से निकलने के बाद हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के रंग-ढंग ही बदल गए। उन्होंने ना सिर्फ खुद को बदल लिया बल्कि डीवा की तरह अपनी तस्वीरें अपलोड करनी शुरू कर दी हैं। वह सूट के अलावा अब कई वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस नजर आती हैं।

BB transformation sapna
ज्योति कुमारी
बिग बॉस 11 के दौरान एक साधारण लड़की के रूप में देखी गईं ज्योति कुमारी ने शो से निकलकर अपना पुराना लुक छोड़ कर नया लुक अपना लिया है। अपने लुक्स के साथ ज्योति ने मेकओवर किया और अब वो काफी अलग दिखती हैं।

BB transformation jyoti
जान कुमार सानू
बिग बॉस के घर से निकलते ही जान कुमार सानू ने भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सबके होश उड़ा दिए। जब उन्होंने अपनी फैट टू फिट फोटो शेयर की तो इसे देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद 6 महीने में अपना वेट कम किया था।

BB transformation jaan
मोनालिसा
बिग बॉस के घर में टीवी और भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने भी हॉटनेस का जबरदस्त तड़का लगाया था। बिग बॉस 10 से बाहर निकलने के बाद मोनालिसा ने कई किलो वजन घटा डाला है। अब मोनालिसा का लुक पूरी तरह से बदल चुका है।

BB transformation monalisa

BB transformation somi
सोमी खान
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रहीं सोमी का नाम भी इसी लिस्ट का हिस्सा है। शो के निकलने के बाद उनके ट्रेंडी मेकओवर ने सभी को चौंका कर रख दिया। वेट लॉस के लेकर मेकरओवर तक, सोमी ने अपने ट्रांसफॉर्मेंशन से सबका ध्यान खींचा।
