टीवी मसाला

एमसी स्टैन और अब्दू के झगड़े पर कुछ भी बोलने से बचती दिखीं प्रियंका, यूजर्स ने की तारीफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 27, 2023, 07:03 PM IST

अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के झगड़े पर सेलेब्स लगातार रिएक्टर करे रहे हैं। एक्ट्रेस प्रिंयका चाहर चौधरी ने दोनों की लड़ाई पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

Image

priyanka react on mc stan and abdu fight (credit pic : social media)

एमसी स्टैन (Mc Stan) और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) का झगड़ा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस 16 की मंडली टूट चुकी है। मंडली के दो सदस्य एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक की दोस्ती में दरार आ गई। दोनों की फाइट पर अब प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने रिएक्ट किया है। प्रियंका के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई पोज दिए। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा कि आपको पता है कि एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के बीच झगड़ा चल रहा है। आप दोनों के लिए क्या कहना चाहती हूं।

प्रियंका ने कहा कि मैं क्या बोलू। दोनों के बीच आज लड़ाई है कल दोनों दोस्त बन जाएंगे, इसमें मैं क्या बोलू। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, हां ठीक है न। अब मैं दूसरों की घरों की लड़ाई में क्यों ही बोलू। आज उनकी लड़ाई है कल दोस्ती होगी। वो उनकी बाते है और वहीं जाने। एक्ट्रेस से नागिन 7 को लेकर सवाल पूछा गया?

अब्दू और स्टैन के झगड़े पर प्रियंका ने किया रिएक्ट

प्रियंका ने कहा कि अभी तक मुझे कुछ कंफर्मेशन नहीं मिला है। जब कुछ कंफर्म होगा तभी तो बताऊंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात पर भी कोई कंफर्मेशन नहीं है। बिग बॉस 16 से प्रियंका चाहर चौधरी को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक की फाइट पर प्रियंका से पहले कई सदस्य रिएक्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और श्रीजिता डे का नाम शामिल है। सुंबुल ने स्टैन और अब्दू के झगड़े पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि दोनों के बीच चीजें जल्द ठीक हो जाएंगी। शिव ने भी कहा था दो दोस्तों के बीच अनबन होती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article