Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 09 June 2023 Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक आने वाला है। शो में सई, सत्या और विराट के बीच में लव ट्राएंग्ल चल रहा है। एक तरफ सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करने वाला है। वहीं, सई को बार- बार एहसास होता है कि विराट उसे दूर हो रहा है। वो नहीं चाहती हैं विराट उसकी जिंदगी से जाए। सई सपने में विराट से अपने प्यार का इजहार भी करती हैं। फिर उसे एहसास होता है कि वो सत्या की पत्नी हैं और इस तरह की बातें सोचना गलत है।
आज के एपिसोड में सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करता है। इस दौरान सत्या गिर जाता है। सई सत्या को अस्पताल में एडमिट करवाती हैं। डॉक्टर सई को बताते हैं कि सत्या के दिमाग की नस बंद हो गई है जिसकी वजह से उसके शरीर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। ये जानकर सई को शॉक लगता है। सई सत्या को बताती हैं कि उसे पैरालिसिस अटैक आया है।
सत्या को आया पैरालिसिस अटैक
सत्या अपने पैरों को हिलाने को कोशिश करता है। सत्या को अपनी हालत पर रोना आता है। सई सत्या को गले लगाती है और उसे शांत करने की कोशिश करती हैं। सत्या सई से अपने इजहार का जवाब मांगता है। लेकिन सई कोई जवाब नहीं देती है। वो नहीं चाहती हैं कि सत्या का दिल टूटे। सई सत्या को संभालने का फैसला लेती है।
सई चाहती थी कि वो विराट के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। लेकिन सई एक बार फिर सत्या और विराट के बीच में फंस गई है। सई फैसला लेती है कि वो सत्या को छोड़कर नहीं जाएगी। वो विराट के ऊपर सत्या को चुनती हैं।
