Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आने के बाद सवि की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। काकू सवि की शादी करवाना चाहती हैं। सवि काकू की आंखों में धूल झोंक कर शादी से भाग जाती है। जब विनायक और भवानी इस बारे में जानकर अश्विनी पर भड़कते हैं। काकू कहती हैं कि वो लड़की शादी से भाग गईं और किसी को पता नहीं चला।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)
सवि के ससुराल वाले उसे ढूंढने का फैसला करते हैं। सवि के ससुराल वाले उसे सबक सिखाने चाहते हैं। इधर ईशान रीवा को उसके माता- पिता के साथ एयरपोर्ट पर देखता है। ईशान का दिल टूट जाता है। अक्का साहेब ईशान को उसकी मां के खिलाफ भड़काती है। वो कहती हैं कि प्यार जैसी चीज दुनिया में नहीं होता है। सवि घर से भागकर ईशान की मां के पास आ जाती है। ईशान की मां अपने पति से सवि को भोसले कॉलेज में एडमिशन देने के लिए कहती हैं।
ईशान और सवि की होगी शादी
ईशान के पिता कहते हैं कि सवि के सामने शर्त रखते हैं कि उसे कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले मेरे बेटे से शादी करनी होगी। क्या सवि और ईशान हालतों के हाथ मजबूर होकर एक- दूसरे से शादी करे लेंगे। ईशान, सवि और रीवा की जिदंगी एक- दूसरे से उलझ गई है। क्या ईशान अपने सपनों के खातिर ईशान से शादी कर लेगी।
