टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: खाने को लेकर एल्विश और फलक में हुआ झगड़ा, बोलीं- जिसे ज्यादा भूख लगी है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 22, 2023, 05:05 PM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस सुर्खियों में छाया हुआ है। घर के किचन एरिया में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फलक नाज (Falak Naaz) के बीच में खाने को लेकर लड़ाई होती है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स शो के पहले हफ्ते से ही गेम खेल रहे हैं। शो में पूजा भट्ट, मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। घर में एक बार फिर खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़ा हुआ है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एल्विश और फलक नाज किचन एरिया में झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

फलक नाज सभी घरवालों से कहते हैं कि आज दो- दो रोटी बन रही हैं जिसको ज्यादा भूख लग रही हैं । वो खुद बना लें। इस बात पर एल्विश यादव भड़क जाते हैं। एल्विश यादव कहते हैं कि खाना के लिए कौन ऐसे कहता है।

खाने को लेकर एल्विश और फलक में हुआ झगड़ा

फलक कहती हैं कि हम पूरा दिन खाना बनाते हैं और खिलाते हैं ये नहीं दिखता है। अगर बोल दिया तो इस पर बवाल मचा दिया है। एल्विश और फलक के बीच जमकर झगड़ा होता है। फलक से पहले एल्विश की जिया शंकर से लड़ाई हुई थी। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे। सलमान इस हफ्ते किसकी क्लास आएंगे। ये देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अविनाश सचदेव, फलक नाज, बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article