Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। सवि अपने घर से भागकर पुणे पहुंच जाती है। ईशा मैम सवि की घर से भागने में मदद करती हैं। वो पहले तो सवि को अपने घर में छिपाती हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि यहां सवि सुरक्षित नहीं रहेगी। इसलिए वो सवि को पुणे को भोसले इंस्टीयूट में एडमिशन लेने के लिए कहती हैं। ईशा सवि को एडमिशन की फीस के पैसे देती है और पुण के लिए रवाना कर देती हैं।
सवि जैसे- तैसे भोसले इंस्टीयूट पहुंचती हैं। इंस्टीयूट में उसकी मुलाकात ईशान और उसके पिता से होती है। सवि दोनों को बताती हैं कि ईशा मैम ने उसकी कितनी मदद की है। ईशा का नाम सुनते ही ईशान और उसके पिता सवि को एडमिशन देने से मना कर देते हैं।
क्या सवि को मिलेगा कॉलेज में एडमिशन
सवि को कॉलेज में एडमिशन मिलेगा या नहीं। ये देखना दिलचस्प होने वाला है। इधर सवि का होने वाला पति समरुद्ध भी उसे ढूंढने के लिए निकल गया है। वो सवि को उसकी इज्जत उछालने के लिए सबक सिखाना चाहता है। क्या काकू और विनायक सवि को उसकी इस हरकत के लिए माफ कर पाएंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। एक तरफ जहां सवि अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। वहीं, ईशान को हर पल रीवा का धोखा याद आता है।
