Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: होली पर विराट ने किया सई से अपने प्यार का इजहार, अजय कांबले ने रचा षड्यंत्र

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2023, 01:14 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 09 March, 2023:टीवी शो गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। होली के जश्न में विराट सई से करेगा अपने प्यार का इजहार। वहीं अजय कांबले सई से बदला लेने के लिए विनायक को मारने का प्लान बनाता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 09 March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। शो में फिलहाल होली के जश्न का ट्रैक चल रहा है। अजय कांबले सई और विराट की जिंदगी में नया तूफान लेकर आने वाला है। सई होली के इस त्योहार पर अपने बेटे के संग दूरियों को कम करना चाहती हैं। होली पार्टी में विराट पर भांग का नशा चढ़ जाएगा। भांग के नशे में विराट सई को हथकड़ी बांधता है और कहता है कि अपने पति को रंग नहीं लगाने के जुर्म में तुम्हें गिरफ्तार किया जाता है।

ghum hai kisi ke pyaar mein (40)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

इस बात को सुनकर सई हैरान रह जाती है। वो सभी के सामने सई के लिए अपने प्यार का इजहार करेगा। विराट को ये सब करते हुए पाखी देख लेती है और उसका कॉलर पकड़ लेती है और कहती हैं कि मैं तुम्हारी पत्नी हूं। पाखी घरवालों के सामने जमकर ड्रामा करती हैं और विराट को बुरा भला कहती हैं।

End of Feed