Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई की वजह से सास भवानी से पंगा लेगी पाखी, तनातनी में देगी बढ़ी धमकी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 10:40 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein LatestEpisode Upcoming Big Twist: अब सीरियल में पाखी महिला मंडली की महिलाओं को बुलाएंगी और सासू मां भवानी पर विराट की पहली पत्नी को अपने घर लाने का आरोप लगाएगी। महिलाओं को भवानी और बाकी परिवार के बारे में बुरा बोलते हुए देखा जाएगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में खूब सारा फैमिली ड्रामा चल रहाहै। शो के अंदर काफी सारी सास-बहू और सौतन की नोंच छोंक देखने को मिल रही है।सीरियल की कहानी में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए जा रहे हैं, जो कि फैंस को काफी इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही में गुम है किसी के प्यार में के अंदर सत्या नाम के किरदार की एंट्री हुई है जो कि सई की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। सई और सत्या की नोंकझोंक फैंस को काफी पसंद आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का गुस्सा जल्द प्यार में बदल जाएगा और ये नए कपल होंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

वहीं सई की जिंदगी में चल रही चीजों को लेकर पाखी काफी परेशान हैं। क्योंकि सई लगातार विराट के करीब आ रही है और ये बात पाखी के पच नहीं रही है। अब गुम है किसी के प्यार में, पाखी अपना आपा खोने वाली है। ऐसा लगता है कि पाखी, चव्हाण परिवार से बहुत नाराज है क्योंकि वे इस बात पर आपत्ति नहीं कर रहे हैं कि विराट के घर में सई रह रही है। यह परिवार के बाकी लोगों के लिए चिंता का विषय बनने जा रहा है क्योंकि पाखी, सई के साथ एक ही छत के नीचे रहने को तैयार नहीं है।

End of Feed