GHKKPM: सत्या और सई ने किया अपने पहले प्यार का इजहार, यूजर्स ने कहा- कुछ कुछ होता के शाहरुख -काजोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 07:53 PM IST

GHKKPM Twitter Review: गुम है किसी के प्यार में सत्या और सई के रोमांटिक सीन्स का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सत्या और सई साथ में बैठकर अपने दिल की बात करते हैं। ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स ने सत्या और सई की तुलना कुछ कुछ होता है के शाहरुख और काजोल से की।

GHKKPM Twitter Review: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सई, विराट और पाखी की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। शो में अब डॉक्टर सत्या की एंट्री ने एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा दिया है। हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) डॉक्टर सत्या के रोल में दर्शकों को काफी पसंद है। जहां एक तरफ विराट सई के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाना चाहता है। वहीं, फैंस चाहते हैं कि सत्या और सई को प्यार हो जाए। दोनों की केमिस्ट्र दर्शकों को बेहद पसंद है। सत्या और सई का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पहले प्यार के बारे में बात कर रहे हैं । फैंस को दोनों ने कुछ कुछ होता है के शाहरुख खान और काजोल की याद दिला दी।

ghkkpm (16)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein

पहली बार सत्या और सई एक- दूसरे से दिल से बात करते हैं। सत्या और सई घायल पुलिसकर्मियों को बचाने के मिशन पर गए होते हैं। तभी सई सत्या से उसकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं। सत्या बताता है कि मैं एक लड़की से बेहद प्यार करता था। उस लड़की ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसके पिता हमारी शादी के लिए राजी नहीं थे। सत्या की इस हंसी के पीछे उसका टूटा हुआ दिल है। सत्या और सई दोनों अपने पहले प्यार को भूला नहीं पाए हैं।

End of Feed