स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में तीनों के बीच का लव एंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन फैंस उस समय निराश हो जाते हैं जब मेकर्स ट्विस्ट के लिए सई और विराट को अलग करते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर सैयराट के बीच क्यूट नोकझोंक दिखाई जाएगी। सई और विराट के बीच के रोमांटिक मोमेंट्स का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई कांबले को थप्पड़ मार देती हैं और वो कहता है कि मैं तुमसे इसका बदला लेकर रहूंगा।
GHKKPM (Credit pic: social media)
विराट को सई की काफी चिंता होती है। इसीलिए वो फैसला करता है कि सई की सुरक्षा करेगा। सई को सुरक्षित रखने के लिए वो उस पर नजर रखता है। सई को बार- बार लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। वो कोई और नहीं विराट होता है।
सई ने की डंडे से विराट की जमकर पिटाई
Sherni Sai meets Gunda Virat 😂🤣I liked that there was no cheesy out of context romance- just them showing their ta… t.co/ytlUnnMp4X
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
I love sai pitai scene. ..🐀🐀🐀auuur jor se sai ajtak issse jyada achha scene kabhi nehi hua @sidd_vankar thanks to b… t.co/epiy1Y4Ew6
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
😂😂😂Sai...#ayeshasingh #ghumHaiKisiKeyPyaarMeiin t.co/FWpkeEaiNH
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
Loved every second of this scene 😝😂🤣😅 Probably the funniest bit(off late) in ghum … Hilarious 🤣 Come on Sai, beat… t.co/oEqscGxBm7
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
HIGHLIGHTSSai beating the heck out of d bekaar DCP was👏😂Aria(Savi)-charming lil munchkin 🥰Vinu-same old same ol… t.co/yDzoegAecx
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
विराट हर जगह कंबल ओढ़कर सई का पीछा करता है ताकि उसे कोई पहचान न पाए। सई को लगता है कि ये कोई गुंडा है जो उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है। वो डंडा छीनकर कंबल में छिप आदमी को पीटने लगती है। सोशल मीडिया पर विराट का डंडे से पिटने वाला सीन ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स इस क्लिप पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शेरनी सई गुंडे विराट से मिली। मुझे ये सीन काफी पसंद आया। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या धोया है सई ने विराट को मजा आ गया। कल डायलॉग से धोया और आज डंडे से धोया। तीसरे यूजर ने लिखा, आई लव सई पिटाई सीन और जोर से सई आज तक इससे ज्यादा अच्छा सीन कभी नहीं हुआ।
