टीवी मसाला

GHKKPM Twist: ईशान को होगी ईशा मैम के खून के इल्जाम में जेल, सवि करेगी यशवंत राव के काली करतूतों का पर्दाफाश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 2, 2023, 02:00 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट लेकर आते हैं। शो में ईशा को गोली लगने के बाद कहानी काफी बदल जाएगी। ईशान अपनी मां को एक बार फिर भोसले परिवार में लेकर आएगा।

Image

ghkkpm Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में ईशा मैम को गोली लगने के बाद हाई वोल्टेड ड्रामा दिखेगा। ईशा को गोली लगने की बात जैसे यशवंत और सुरेखा को पता चलती है। दोनों परेशान हो जाते हैं। दूसरी तरफ ईशान अपनी मां को उस हालत में देखकर उन्हें अस्पताल ले जाता है। ईशान अपनी मां को बचाने के लिए खून देता है। वहीं, वो सवि को भी संभालता है। ईशान जानता है कि सवि अपनी ईशा मैम से कितना प्यार करती है।

ईशा मैम को गोली लगने के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंच जाती है। पुलिस ईशान से पूछती है कि क्या उन्हें पता है कि कौन उनका दुश्मन है। वहीं, यशवंत राव को लगता है कि उसने निशीकांत से कहा था कि ईशा को धमाकाने के लिए।

क्या ईशान और सवि पता लगा पाएंगे सच्चाई

अगर ये सच्चाई सामने आ गई तो भोसले कॉलेज की इज्जत खराब हो जाएगी। हालांकि ईशा पर गोली मदार के गुंडों ने चलाई थी। क्या ईशान और सवि मिलकर ईशा पर गोली चलाने वाले को पकड़ पाएंगे। ईशा को पता चलता है कि कैसे कॉलेज में स्टूडेंट से लाखों रुपये का डोनेशन मांगा जाता है। ईशा इस स्कैम के खिलाफ रिपोर्ट बनाती है और फैसला लेती है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट को सौंप देगी। क्या ईशा यशवंत की काली करतूतों का पर्दाफाश कर पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article