बॉलीवुड

Jawan Advance Booking: शाहरुख की जवान ने तोड़ा किसी की भाई किसी की जान का रिकॉर्ड, कुछ ही घंटों में बिके लाखों टिकट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 2, 2023, 10:51 AM IST

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की जवान रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग बंपर कमाई कर रही है। फिल्म की पहले दिन ही 124000 टिकटे बिक गई है। शाहरुख की जवान ने सलमान की किसी का भाई किसी की जान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

Jawan breaks kisi ka bhai kisi ki jaan records (credit pic: instagram)

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान का क्रेज छाया हुआ है। फिल्म में किंग खान के किलर लुक्स और धमाकेदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के धांसू ट्रेलर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। पठान के बाद शाहरुख का जवान सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोर-शोर से चल रही हैं।

मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शुक्रवार यानी 01 सितंबर को 1 लाख से ज्यादा टिकटे बेच दी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल वर्जन में भी फिल्म की 15 से 20 लाख टिकटे बिकी है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य भूमिका में है।

जवान ने तोड़ा किसी का भाई किसी की जान का रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख की जवान ने सलमान की किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया है। किसी का भाई किसी की जान ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 3. 39 करोड़ की कमाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार, जवान कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और पोन्नियन सेल्वन के रिकॉर्ड को भी जल्द तोड़ सकती है। अब तक जवान की कुल मिलाकर 1, 24,000 टिकटे बिक चुकी है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article