टीवी मसाला

Anupama 4th June Spoiler: माया का पत्ता का साफ करेगी अनुपमा, अनुज ने कपाड़िया हाउस में किया ग्रैंड वेलकम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 4, 2023, 11:33 AM IST

Anupama 4th June 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में समर और डिंपी की शादी होने वाली है। समर की शादी से अनुपमा बेहद खुश है। अनुपमा समर की बारात लेकर कपाड़िया हाउस पहुंचती हैं। अनुपमा को कपाड़िया हाउस में देखकर अनुज को खुशी होती है। वहीं, माया को अनुज- अनुपमा को साथ देखकर जलन होती है।

Image

anupama latest spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 4th June 2023 Latest Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में डिंपी और समर की शादी की पूरा परिवार खुश है। कपाड़िया और शाह हाउस में लंबे समय बाद जश्नन का माहौल है। वनराज काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर खुश होता है। वो इस बात से बेहद खुश होता है कि एक बार फिर पिता बनने वाला है।

वनराज अनुपमा को बताता है कि वो एक बार फिर पिता की खुशी को महसूस कर पाएगा। वो कहता है कि मुझे खुशी भी महसूस हो रही है और अजीब सा डर भी लग रहा है कि बच्चे क्या कहेंगे। आने वाला बच्चा परी का चाचा होगा। वो अनुपमा से काव्या की प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए थैंक्यू कह रहा है। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि जिंदगी तुम्हें एक और मौका दे रही हैं। काव्या के साथ रिश्ता निभाने का। काव्या भी तुमसे बहुत प्यार करती हैं।

कपाड़िया हाउस में हुई अनुपमा की एंट्री

इस बार अनुपमा अपने परिवार के साथ बारात लेकर कपाड़िया हाउस पहुंचेगी। इस बार शादी में सभी रिवाज टूटेंगे। शुरुआत में बा को थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन बाद में वो मान जाएगी। अनुपमा एक तरफ अपने बेटे की शादी में बहुत खुश होती है तो दूसरी तरफ कपाड़िया हाउस में अपने कदम रखने से पहले घबरा जाती है। उसे थोड़ी बेचैनी महसूस होती है। अनुपमा सदन में अनुपमा के आने से अनुज बहुत खुश होता है। अनुज और अनुपमा को साथ देखकर माया को जलन होती है। वो कहती हैं कि इस बार अनुपमा की किस्मत अच्छी है। लेकिन मैं भी हार नहीं मानूंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article