GHKKPM फेम आयशा सिंह ने अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बताया किसे कर रही हैं डेट?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 21, 2023, 01:07 PM IST

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि गुम है किसी के प्यार में से पहले छोटी सरदरानी के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उस शो से मैं रिजेक्ट हो गई थी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) को घर- घर में डॉक्टर सई जोशी के किरदार से पहचान मिली है। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह लीड रोल में है। शो में आयशा और विराट की जोड़ी को फैंस प्यार से सैयराट बुलाते हैं। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद सभी लीड कैरेक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया है। आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है।

एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कलर्स टीवी के शो छोटी सरदानी के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन मेकर्स के हिसाब से मैं उस रोल में फिट नहीं बैठती थी। इसके बाद मुझे गुम है किसी के प्यार में मौका मिला था। एक्ट्रेस ने अपने डेटिंग रूमर्स पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ये किसी प्राइवेसी को तोड़ना है। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कहा कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

End of Feed