टीवी मसाला

Kundali Bhagya फेम रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह की दोस्ती में आई दरार, खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर हुआ झगड़ा!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 21, 2023, 01:58 PM IST

अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी की दोस्ती टूट गई है। रूही ने खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर होते ही अंजुम को अनफॉलो कर दिया है। दोनों ने एक- दूसरे से बातचीत बंद कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर दोनों की दोस्ती में मनमुटाव होने लगा था।

Image

Ruhi Chaturvedi and Anjum Fakih (credit pic: instagram)

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) अंजुम फकीह (Anjum Fakih) और रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक- दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। अंजुम और रूही की दोस्ती कुंडली भाग्य के सेट पर हुई थी। टीवी की दोनों हसीनाएं खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आई थीं। खतरों के खिलाड़ी 13 के टास्क में भी दोनों दोस्तों ने साथ में परफॉर्म किया था। लेकिन अंजुम ने रूही से पहले अपना टास्क कंप्लीट कर लिया था। इस वजह से रूही शो से एलिमिनेट हो गई थी।

रूही ने शो से बाहर निकलते ही अंजुम को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले ही दिन से दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिल रहे थे। लेकिन दोनों ने इस बारे में कोई बात नहीं की। रूही टास्क परफॉर्म नहीं कर पाई जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ना पर था। शो से निकलने के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई है।

अंजुम और रूही की दोस्ती में आई दरार

रूही ने 16 जुलाई को अंजुम को अनफॉलो कर दिया। रूही और अंजुम दोनों ने ही इस बारे में बात करने से मना कर दिया। अंजुम और रूही ने कुंडली भाग्य में लीप आने के बाद शो छोड़ दिया था। अंजुम फकीह ने फिर से कुंडली भाग्य ज्वाइंन कर लिया है और खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article