Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि रीवा के पिता यशवंत को बताते हैं की रीवा लंदन जा रही है, जिसके कारण साखरपुडा नहीं हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ सवी अश्विनी, निनाद और हरिणी के सामने समिरुद्ध का काले राज का कच्चा-चिठ्ठा खोल कर रख देती है।
शादी से भाग जाएगी सवी
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी कहती है की उसका मन कह रहा है की वो घर से भाग जाए। ऐसे में हरिणी, निनाद और अश्विनी उसका साथ देंगे। सवी कहेगी की मैं परिवार की बेज्जती नहीं करा सकती, जिसे सुन अश्विनी उससे कहेगी की मैं तुम्हे शादी के बाद तिल-तिल मरते हुए देख नहीं सकती हूं। इसी वजह से तुम ये शादी छोड़कर घर से भाग जाओ। सभी सवी को घर से भागने में मदद करेंगे की तभी वहां विनायक आ जाता है। विनायक का ध्यान भटकाने के लिए निनाद मदद करता है और बात पलट देता है।
ईशान जाएगा मुंबई
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की ईशान रीवा को बार-बार फोन करता है, लेकिन वो एक भी कॉल का जवाब नहीं देती है। ईशान ये फैसला करता है की वो मुंबई जाएगा की और रीवा से बात करेगा। वहीं दूसरी तरफ रीवा अपनी मां के साथ लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट पर उदास हो कर बैठी रहती है।
भवानी की होगी बेज्जती
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे दिखाया जाएगा की भवानी अश्विनी को सवी को मंडप में लाने के लिए कहती है। इसी दौरान हरिणी काकू को बताती है की सवी कमरे में नहीं है और ना ही घर में है। ये बात सुन काकू हक्की-बक्की रह जाती है। ऐसे में समिरुद्ध के माता-पिता चव्हाण खानदान को ताना मारते हुए कहते हैं की आपकी बेटी कहां है और इतना वक्त क्यों लगा रही है।
