Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 2nd February Full Episode: आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। सई वीणू की कस्टडी पाने के लिए वकील से बात करती हैं। वकील वीणू और पाखी के रिश्ते के बारे में पूछता है। इसके अलावा वो कहता है कि विराट ने अपने ही बेटे को गोद क्यों लिया है? सई बताती हैं कि विराट को पहले पता नहीं था वीणू ही विनायक है। वकील कहता है कि वो इस केस में सई की कोई मदद नहीं कर सकता है, क्योंकि विराट और पाखी पहले से उसे माता- पिता की तरह पाल रहे हैं। विनायक अपने माता- पिता को चुनेगा, आपको नहीं। इस बात को जानने के बाद सई काफी दुखी हो जाती हैं। वो किसी भी हालत में अपने बेटे से दूर नहीं रहना चाहती हैं। वो अपने बेटे को पाने के लिए तमाम कोशिश करती हैं।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein( credit pic: social media)
सई वकील को बताती हैं कि पाखी पहले एक क्रिमिनल थी और वो जेल भी जा चुकी हैं। वकील सई को बताता है कि आप इस बात को आधार बनाकर पाखी के खिलाफ केस कर सकते हैं।
पाखी पर भड़की भवानी
भवानी देवी वीणू के लिए किचन में स्पेशल डिश बनाती हैं। लेकिन पाखी को देखकर वो नाराज हो जाती हैं। वो कहती हैं कि मैं तुम्हें देखना नहीं चाहती हूं। तुमने वीणू को हमसे दूर करने की कोशिश की है। पाखी इस बात से दुखी होती है और विराट से कहती हैं कि सई विनायक के आस-पास भी नहीं आनी चाहिए। विराट पाखी को शांत रहने के लिए कहता है। सई विनायक को कॉल करती हैं, लेकिन पाखी फोन कट कर देती हैं। सई सवि से मिलने के लिए स्कूल आती है। लेकिन विनायक उसे नहीं मिलता है। विनायक को नहीं देखकर सई काफी दुखी हो जाती है। विनायक चौहान परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है। विराट को विनायक के कस्टडी के पेपर मिलते हैं, जिसे देखने के बाद वो काफी हैरान रह जाता है।
