GHKKPM Spoiler: सई और विराट फिर आए एक- दूसरे के करीब, सत्या का फूटा पत्नी पर गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 12, 2023, 12:08 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 12th June Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई ने सत्या की खुशी के खातिर अपने प्यार का गला घोट दिया है। सई विराट को भूलाकर सत्या की देखभाल में लगी हुई है। वहीं सत्या को लगता है कि विराट जानबूझकर सई के करीब आने की कोशिश कर रहा है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 12th June Full Episode: आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। शो में सत्या को लकवा मार गया है। इस समय सत्या का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम सई है। सई सत्या का पूरा ख्याल रख रही हैं ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। सवि लड़कों को दिखाना चाहती हैं कि उसे भी पतंग उड़ानी आती है। इसके लिए वो अपनी मां को बाहर बुलाती है।

इससे पहले विराट आ जाता है और सवि को पतंग उड़ाना सिखाता हैं। ये सब देखकर सत्या को जलन होती है। सवि की मदद करते हुए सई गिरने वाली होती है तभी विराट आकर उसे बचा लेता है। सत्या विराट को धन्यवाद कहता है। वो विराट से कहता है कि तुमने सई को बचाया इसके लिए शुक्रिया। विराट सत्या और सई के घर से चला जाता है।

End of Feed