Anupama 12th June 2023 Latest Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आने वाले हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत शाह परिवार में काव्या की एंट्री से होती है। काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। समर और डिंपी इस बात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं होते हैं। उन्हें महसूस होता है कि इस बात से पूरे परिवार का मजाक उड़ेगा।
डिंपी कहती हैं कि मेरा इतना छोटा देवर। लोग क्या कहेंगे। वनराज भी इस बात के लिए तैयार नहीं होता है लेकिन वो काव्या की खुशी के लिए मान जाता है। घर में अनुपमा वनराज और काव्या के फैसले का सपोर्ट करती हैं। वो कहती हैं कि काव्या स्वस्थ हैं और मां बनना उसका हक है। घर में डिंपी और समर की शादी के बाद की रस्मे होगी। इसके लिए बा अनुपमा को घर पर बुलाती है।
किंजल और डिंपी में होगा बड़ा झगड़ा
अनुपमा शाह परिवार में आने से मना कर देती है। वहीं, अनुपमा को गुरु मां कॉन्फ्रेंस के लिए बुलाती है। अनुज भी अनुपमा से मिलना चाहता है। लेकिन अनुपमा सिर्फ कॉनफ्रेंस के बारे में सोचती हैं। अनुपमा सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस फिर पूजा और बाद में अनुज से मिलने का प्लान बनाती है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में डिंपी के आने से बवाल मच गया है। किंजल किसी काम के लिए डिंपी को बुलाती हैं। लेकिन डिंपी आने से मना कर देती है और कहती हैं कि इस घर में सबसे छोटा कमरा मेराल है। किंजल डिंपी से कहती हैं कि तुम्हें एडजस्ट करना चाहिए। डिंपी किंजल से कहती हैं कि वो कभी भी ऐसा नहीं करेगी। तुम्हें छोटी अनुपमा बनना है । मुझे नहीं । डिंपी के मुंह से ऐसी बातें सुनकर किंजल को बुरा लगता है।
