Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 12 January, 2023 Full Episode: 'गुम है किसी के प्यार में' इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत विराट और पाखी से होती है। विराट के झूठ को सुनने के बाद पाखी काफी दुखी हो जाती है। विराट सोचता है कि सच्चाई को छिपाकर वो सई के साथ गलत कर रहा है। इसकी वजह से विनायक को भी अपनी मां से अलग होना पड़ रहा है। पाखी की वजह से वो सई और विनायक दोनों के साथ गलत कर रहा है। वो विनायक के पास जाकर बैठता और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। विनायक नींद से उठता है और सई के पास जाने की जिद्द करता है।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
विनायक कहता है कि उसने सई के बारे में बहुत बुरा सपना देखा है और उससे मिलना चाहता है। विराट विनायक को समझता है कि अभी देर हो गई है। इस वक्त सई से नहीं मिल सकता है। विराट को एहसास होता है कि विनायक काफी हद तक सई की तरह दिखता है।
पाखी को लगता है विराट कर रहा है चीटिंग
अगले दिना पाखी वीणू को स्कूल छोड़ने जाती हैं। तभी सई सावि से साथ वहां पहुंचती है। सवि सई से दुखी होने का कारण पूछती हैं। लेकिन वो अपनी परेशानी को छिपा लेती है। पाखी का ध्यान सई की चोट पर जाता है और उसे लगता है कि विराट कल उसी के साथ था। विराट की झूठ की वजह से पाखी काफी दुखी होती है। सई पाखी से अपना ध्यान रखने के लिए कहती है। सई विराट को कॉल करके कहती हैं कि तुम वीणू को स्कूल छोड़ने क्यों नहीं आए। मुझे वीणू के बारे में बात करनी थी। विराट सई से कहता है कि वो उससे कैफे में मिलेगा। कैफे में विराट बतता है कि उसने वीणू की फोटो दिखाई थी। लेकिन उन्होंने फोटो में दिख रहे बच्चे को पहचानने से इनकार कर दिया। सई कहती हैं अगर तुमने मुझे रोका होता तो हमारा बच्चा जिंदा होता। ये सब बातें सुनकर विराट काफी इमोशनल हो जाएगा।
