Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 11th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। पाखी किसी भी हालत में वीणू को सई के साथ नहीं बांटना चाहती हैं। वहीं, सई तमाम कोशिश करती हैं कि वो वीणू को उसका सच बता सकें। लेकिन पाखी ऐसा नहीं होने देती हैं। वो वीणू के मन में सई के खिलाफ जहर भर्ती हैं। विराट पाखी से कहता है तुम्हारी वजह से वीणू की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं विराट सई को सपोर्ट करते हुए कहता हैं कि तुम्हें समझना चाहिए कि वो विनायक की असली मां हैं। पाखी विराट से कहती हैं कि अगर तुम्हें सई की तारीफ करनी हैं तो मुझसे बात मत करो।
ghum hai kisi ke pyaar mein
इधर सई विनायक को लेकर परेशान होती है। वो टेडी बियर को विनायक समझकर उससे बाते करती हैं। उसे दुख होता है कि अब विनायक मुंबई चला जाएगा। वहीं, सवि अपनी मां के बदले हुए व्यवहार को देखकर परेशान हो जाती हैं और उसे भूख लगती है तो अपने लिए खाना बनाती है। वो गैस जलाकर लाइटर ढूंढती है। इतने देर में विराट किचन में पहुंच जाता है। वो सवि को समझाता है कि बच्चों को किचन में नहीं आना चाहिए। पाखी ने विनायक से कहा है कि बुरी आंटी तुम्हें मुझसे दूर कर देगी। इस वजह से विनायक सई से दूर भागता है।
विनायक ने सई को मां मानने से किया इनकार
शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी खुद विनायक को सई के साथ उसके रिश्ते के बारे में बताती है। पाखी को लगता है कि सई ने विनायक को उसके खिलाफ भड़काया है, इसीलिए वो खुद ही सारा सच बता देती हैं। विनायक ये सच सुनकर हैरान रह जाता है। वो पाखी को छोड़कर सई के पास जाता है। सई को धक्का देते हुए कहता है कि आप मेरी मां नहीं हो सकती हैं। मेरी मां वो हैं। क्या सई का दिल टूट जाएगा।
