Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th June 2023: आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में सत्या को लकवा मारने के बाद सई की जिंदगी फिर से बदल गई है। सई चाहती हैं कि वो विराट के साथ रहें। लेकिन सत्या की हालत देखते हुए वो उसे छोड़ने नहीं पाती है। सई सत्या से कहती हैं कि कुछ भी हो जाए उसे छोड़कर नहीं जाएंगी और हर हालत में उसका साथ देगी। सई और सत्या को साथ देखकर विराट को जलन महसूस होती है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Anupama Spoiler: बहू बनते ही डिंपी ने दिखाया रंग, गुरुमां अनुपमा को भड़काएगी अनुज के खिलाफ
अपाहिज होने से सत्या होगा निराश
अपाहिज होने के बाद सत्या को महसूस होता है कि वो कितना अकेला हो गया है। सत्या को लगता है कि उसे अब हर किसी का मोहताज होना पड़ रहा है। वो किसी काम के लिए बार-बार सई को बुलाता है। लेकिन सई को आने में देर हो जाती है। सत्या गुस्से में सई से कहता है कि क्या तुम्हें मेरी बात सुनाई नहीं दे रही हैं। सई सत्या को बताती है कि मैं तुम्हारे लिए स्मूदी बना रही थी और मिक्सी की आवाज में मुझे कुछ सुनाई नहींं दिया। वो सत्या से कहती हैं कि तुम्हें खुद पर तरश खाने की कोई जरूरत नहीं है।
विराट सत्या से मिलने के लिए आता है। सत्या विराट को देखकर गुस्से में भड़क जाता है। वो विराट से कहता है कि तुम सई के सामने अच्छा बनना चाहते हो। विराट सत्या की बाते सुनकर विनायक के साथ चला जाता है। अंबा सई से कहती हैं कि कुछ दिनों के लिए विराट से बात करना बंद कर दो।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी विराट को मिलने के लिए बुलाती है। विराट और सई पाखी से मिलने के लिए जाते है। इस दौरान विराट और सई का प्लान क्रैश हो जाएगा।
