Anupama 10th June 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में समर और डिंपल की शादी का ट्रैक चल रहा है। शो में कुमार सानू के गाने पर अनुपमा और अनुज जमकर डांस करते हैं। दोनों को साथ में डांस करते हुए देखकर माया को जलन होती है। वहीं, अनुपमा को गुरु मां समझाने की कोशिश करती हैं। शो में मेकर्स जल्द ट्विस्ट और टर्न लेकर आने वाले हैं।
गुरुमां अनुपमा से कहेंगी कि अनुज की वजह से तुम अपनी उड़ान नहीं रोक सकती हों। अनुपमा गुरुमां से कहती हैं कि अनुज ने हमेशा मेरी मदद की है। गुरुमां अनुपमा से कहती हैं कि इस इवेंट पर बहुत सारा पैसा खर्चा हो गया। तुम इस इवेंट को कैंसिल करने की सोचना भी मत। वहीं, अनुज अनुपमा से कहता है कि इस बार तुम्हें अपने सपनों की उड़ान को किसी के लिए नहीं रोकना है।
घर में चलेगा डिंपा का राज
विदाई के समय डिंपी अनुपमा को गले लगाकर रोती है। अनुज अनुपमा से कहता है कि इसका ख्याल रखना। गुरुमां बीच में कहती हैं आपको पता नहीं है अनुपमा मेरे साथ अमेरिका जा रही हैं। अभी आप डिंपल को विदा करें और बाद में अनुपमा को करना। गृह प्रवेश के समय में डिंपी घर में बवाल करती है। डिंपी की ऐसी हरकत देखकर बा और अनुपमा परेशान हो जाते हैं। वनराज सभी को घर में बताता है कि काव्या प्रेग्नेंट हैं और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर घरवालों को हैरानी होती है। शो के अपकमिंग एपसोड में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में डिंपी अपना राज चलाएगी।
