Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। ऑडियंस के प्यार को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan) के शो दो हफ्ते का एक्सटेशन मिल गया है। वीकेंड का वॉर एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर फाइट हुई तो वही खूब सारी मस्ती और धमाल हुआ। वीकेंड पर घर में टेरेंस लुईस की एंट्री हुई थी। टेरेंस ने घरवालों से कहा कि वो कुछ स्टेंटमेंट बताएंगे और घरवालों को पहचानना होगा किसने कहा है।
टेरेंस जिया के बार में कुछ स्टेंटमेंट कहते हैं। जिया अपने दोस्त अविनाश का नाम लेती है। हालांकि अविनाश उन बातों को नहीं कहा था। अविनाश ने इस बात पर नाराजगी जताई की वो उनके बारे में ऐसा कैसे सोच सकती है। दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर झगड़ा होता है।
अविनाश और जिया की दोस्ती में आई दरार
अविनाश कहते हैं कि मुझे अब तुझसे कोई दोस्ती नहीं रखनी है। जिया इस बात पर कहती है कि ये तुम्हारी आदत है। तुम हर रिलेशनशिप से भागते हो। तुम्हें लोगों को छोड़कर जाने की आदत है। अविनाश कहते हैं कि मैंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांग ली है। जिया अविनाश से माफी मांगती है। लेकिन अविनाश कोई बात सुनने को तैयार नहीं होते है। बाद में फलक अविनाश और जिया के बीच में सुलह कराती है। दोनों बाद में एक- दूसरे को गले लगाते हैं और माफ कर देते हैं।
वहीं, अभिषेक और साइरस जिया से माफी मांगते हुए कहते हैं कि हमने ये बातें कही है। जिया अपने बारे में इस तरह की बातें सुनकर काफी इमोशनल हो जाती है। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। ये वाला हफ्ता घरवालों के लिए काफी मुश्किल रहा। सलमान ने अविनाश और फलक को समझाया कि वो कहां गलत जा रहे हैं।
