Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: वीणू को पता चली सई की सच्चाई, पाखी ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 02:44 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में वीणू को अपनी सच्चाई जल्द पता लगने वाली हैं। मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में वीणू को अपनी असली मां का सच पता चल गया है। पाखी का टूटा दिल।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार टैक चल रहा है। वीणू को लेकर पाखी और सई के बीच तकरार चल रही है। एपिसोड की शुरुआत सई के साथ होती है, जहां वीणू अपनी असली मां को धक्का दे देता है। वो वीणू का रिएक्शन देखकर हैरान हो जाती है। पाखी ने विनायक से कहा है कि सई एक बुरी औरत है, जो तुम्हें मुझसे दूर करना चाहती हैं। विनायक पाखी को गले लगाता है। वो कहता है कि कभी भी उसे छोड़कर नहीं जाएगा। सई विनायक की हरकत से काफी दुखी हो जाती हैं। विराट भी ये सब देखकर परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो किस तरह से सई और वीणू को एक करें।

GHUM HAI KISI KE PYAAR MEIN (29)

Ghum Hai kisi ke pyaar mein(credit pic: instagram)

विराट और सवि सई को संभालने की कोशिश करते हैं। विराट सवि से कहता है कि अपनी मां का ख्याल रखना। सवि अपनी मां को प्यार से गले लगाती है। सई पूछती हैं कि क्या मैं सच में अच्छी मां नहीं हूं। सवि कहती हैं कि वीणू दादा आपसे गुस्सा है, इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं। आप परेशान मत हो। वो अपनी मां से वादा करती हैं कि आपको और वीणू दादा को एक कर दूंगी।

End of Feed