टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी से वोटिंग में आगे निकले ये दो कंटेस्टेंट, 60% वोटों से हासिल की बड़ी लीड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 10, 2023, 08:46 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट होना है। फिनाले से पहले अब बिग बॉस के शुरुआती ट्रेंड सामने आ गए हैं। इस शुरुआती ट्रेंड में मशहूर रैपर एमसी स्टैन को भारी लीड मिलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर फैंस के बीच जंग छिड़ गई है।

Image

Bigg Boss 16 Early Voting Trends

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस की वोटिंग का शुरुआती ट्रेंड आया सामने।
  • शुरुआती ट्रेंड में एमसी स्टैन को मिली बड़ी लीड।
  • बिग बॉस का फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट होना है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के विनर (Bigg Boss 16 Winner) की रेस अब और भी तेज हो गए हैं। फिनाले में अब केवल 1 दिन का समय बाकी है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाना है। फिनाले से पहले टॉप-5 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम के लिए वोटिंग पहले ही शुरू हो गई है। इस समय सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक बिग बॉस 16 के विनर के नाम की चर्चा हो रही है। सभी फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच विनर के नाम को लेकर जंग छिड़ गई है। इस बीच बिग बॉस की वोटिंग के शुरुआती ट्रेंड सामने आ गए हैं। जिसमें दो कंटेस्टेंट भारी लीड लेते नजर आ रहे हैं।

एमसी स्टैन और शिव निकले प्रियंका से आगे

बिग बॉस 16 के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड के अनुसार मशहूर रैपर एमसी स्टैन और बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे को फैंस के सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं। वोटिंग के मामले में एमसी स्टैन रेस में सबसे आगे चल रहे हैं वो भी 50% से ज्यादा की लीड के साथ। अब तक एमसी स्टैन को 61.62% (166,812 वोट्स) मिले हैं। वहीं मंडली के दूसरे सदस्य शिव ठाकरे को फैंस के 22.03% (59,645 वोट्स) हांसिल हुए हैं। कई फैंस की चहेती प्रियंका चौधरी इस शुरुआती वोटिंग में स्टैन और शिव से काफी पीछे चल रही हैं। प्रियंका को अब तक कुल 11.5% (31,127 वोट्स) मिले हैं।

इसके साथ ही अर्चना गौतम 2.35% (6,350 वोट्स) और शालीन भनोट 1.68% (4,540 वोट्स) के साथ तीसरी और चौथी पोजीशन पर हैं।

कौन बनेगा बिग बॉस 16 का विनर?

बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के लिए अब तक तीन कंटेस्टेंट के बीच कड़ी दावेदारी देखने को मिल रही है, इसमें एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी शामिल है। इस बीच कई फैंस मेकर्स पर आरोप लगा रहे हैं कि प्रियंका चौधरी को चैनल की तरफ से सपोर्ट मिल रहा है क्योंकि वह कलर्स का चेहरा रह चुकी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article