GHKKPM 10 AUGUST SPOILER: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि ईशान सवि को ढूंढ निकालेगा, ऐसे में डर के कारण सवी ईशान को गले लगा लेगी। ऐसे में सवि ईशान को बताती है कि ये सब उसके साथ दूर्वा और आयुष ने किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।
GHKKPM 10 AUGUST SPOILER: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज धमाल होने वाला है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा की ईशान दूर्वा से सच पूछेगा। वहीं दूसरी तरफ अक्का साहेब सवी को झूठा करारा देने के लिए षड्यंत्र खेलेंगी।
सवि की हालत होगी खराब
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सवि ईशान को कहती है कि तुम दूर्वा और आयुष को बचाना चाहतें हैं और मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगी। सवि घर पहुंच कर भूख के कारण पूरी तरह से खाना खाती है और हरिणी को सब कुछ बताती है। हरिणी सवि को कंप्लेंट करने के मना कर देगी क्यूंकि वो फिर से उसे परेशान कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशान घर जाकर दूर्वा से पूछता है कि ये सब उसने किया है, लेकिन वो झूठ बोल देती है। ऐसे में ईशान दूर्वा और उसकी बहन को कहता है की अगर मुझे पता लगा कि ये तुमने किया है तो अंजाम बुरा होगा।
अक्का साहेब चलेगी चाल
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सवि को अपनी मां सई की याद आने लगेगी। वहीं ईशान सवि के साथ हुए हादसे को लेकर काफी परेशान होता है, ऐसे में अक्का साहेब उसे समझाती है कि दूर्वा ऐसा नहीं कर सकती। वो कहता है कि सवि की हालत मैंने देखी थी कॉलेज का डाइरेक्टर होने के कारण मुझे तहकीकात करनी ही पड़ेगी। इसी के साथ अक्का साहेब प्रोफेसर को फोन कर कहेगी की सभी फाइनल स्टूडेंट को बाहर लेकर जाएं। वो चाहती है की किसी भी तरह ये बात टल जाए।
