टीवी मसाला

गहना वशिष्ट ने फैजान अंसारी से किया निकाह, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 11, 2023, 04:09 PM IST

गंदी बात फेम गहना वशिष्ट ने शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने फैजान अंसारी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। फैजान पेशे से एक्टर है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Gehana Vasisth Marriage Photos (credit pic: instagram)

वेब सीरीज गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ट (Gehana Vasisth) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग के ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि गहना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। गहना और वशिष्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मीाडिया रिपोर्टस के अनुसार, गहना वशिष्ट ने फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है। फैजान पेशे से एक्टर हैं। फैजान और गहना की निकाह की तस्वीरें छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर गहना की निकाह की फोटो वायरल हो रही हैं।

गहना वशिष्ट के निकाह पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

गहना की फोटो पर रिएक्ट करते हुए यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा,ये सब पब्लिसिटी के लिए है। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत जल्द आकर कहेगी ये सब ड्रामा था। तीसरे यूजर ने लिखा, लव जिहाद। चौथे यूजर्स ने लिखा, इसने इतनी गंदगी फैलाई है अच्छा है मुस्लिम से शादी कर लिया है। अब ये हिंदू नहीं है।

गहना वशिष्ट को गंदी बात से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा कभी नहीं थी। मैंने एडल्ट और बोल्ड सीन किए हैं। एक्ट्रेस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैंने राज की तीन फिल्मों में काम किया है। मैंने फिल्म में बोल्ड सीन्स दिए थे। लेकिन कभी भी गलत काम नहीं किया है। मुझे बाकी कुछ नहीं पाता है। गहना अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article