टीवी मसाला

'जुनूनियत' के खत्म होते ही गौतम सिंह विज की झोली में गिरा 'उडारियां', नए तूफान के साथ मारेंगे धांसू एंट्री

Gauram Singh Vig To Enter In Udariyaann: 'जुनूनियत' का जॉर्डन बनकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाले गौतम सिंह विज अब 'उडारियां' में धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि वह जॉर्डन बनकर ही शो में कदम रखेंगे।

Image

'उडारियां' में होगी गौतम सिंह विज की एंट्री

Gauram Singh Vig To Enter In Udariyaann: टीवी के मशहूर एक्टर गौतम सिंह विज ने अपने अंदाज और एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। 'बिग बॉस 16' के बाद वह जुनूनियत में नजर आए थे, जिसमें जॉर्डन बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। जॉर्डन के तौर पर गौतम सिंह विज (Gautam Singh Vig) को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन 'जुनूनियत' के बंद होने के बाद फैंस छोटे पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार करने लगे। खास बात तो यह है कि अब उनका ये इंतजार भी खत्म होने को आ गया है।

दरअसल, गौतम सिंह विज (Gautam Singh Vig) एक बार फिर से जॉर्डन बनकर छोटे पर्दे पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह 'उडारियां' में कदम रखेंगे और आसमा व अरमान के बीच नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए गौतम सिंह विज ने कहा, "उडारियां' की कास्ट के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे रवि दुबे और सरगुन मेहता के साथ काम करने का मौका मिला। अब उन्हीं के दूसरे शो 'उडारियां' का हिस्सा बनना ये दर्शाता है कि दोनों के ही अंदर दर्शकों का मनोरंजन करने की कितनी ललक है।"

गौतम सिंह विज (Gautam Singh Vig) ने 'उडारियां' के सिलसिले में बात करते हुए अपने किरदार से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "मैं जॉर्डन के तौर पर ही नजर आऊंगा। शो से जुड़ने की सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे किरदार को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। मेरी एंट्री 'उडारियां' के प्लॉट में जबरदस्त फेरबदल करेगी, साथ ही आसमा और अरमान के बीच भी ट्विस्ट लेकर आएगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article