Gautam Rode and Pankhuri Awasthy Expecting First Child: टीवी के पॉपुलर कपल गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) सुर्खियों में छाए हुए हैं। कपल के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। गौतम और पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपल ने अपनी लाइफ की जर्नी को अलग-अलग शार्ट्स में दिखाया है।
Gautam Rode and Pankhuri Awasthy (credit pic: instagram)
फर्स्ट शॉर्ट में दोनों की पहली मुलाकात को दिखाया गया है। दूसरे शॉर्ट में दोनों की शादी हो रही है और तीसरे शॉर्ट में दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस क्यूट से वीडियो को शेयर करते हुए गौतम ने लिखा, हमारा परिवार बड़ा हो रहा है और ग्रैंड प्रीमियर 2023। कपल को उनकी नई जर्नी के लिए फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी बनने वाले हैं पेरेंट्स
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में गौतम और पंखुड़ी ने कहा था कि आपकी जिंदगी में कोई ऐसा हो जो आपके अच्छे और बुरे में साथ खड़ा हो। इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि शादी के बाद आप एक- दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन शादी की ये सबसे अच्छी चीज है। गौतम ने कहा था कि हमारी शादी में हम दोनों मिलकर सारी जिम्मेदारियां उठाते हैं। हम दोनों पार्टनर्स होने से पहले एक- दूसरे के दोस्त है।
गौतम रोडे कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। एक्टर के काम को पहचान सरस्वती चंद्र और सूर्यपुत्र कर्ण से मिली थी। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में थे। गौतम ने अपने से 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से शादी की थी। गौतम और पंखुड़ी ने साल 2018 में राजस्थान के अलवर पैलेस में शाही शादी की थी। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। पंखुड़ी भी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
