Celebrity Masterchef जीतकर टीवी की दुनिया से ब्रेक लेंगे Gaurav Khanna? कहा 'कभी-कभी चीजें अच्छी नहीं...'

Gaurav Khanna Might Take Break From TV: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच गौरव खन्ना ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो टीवी की दुनिया से ब्रेक ले सकते हैं लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Gaurav Khanna Might Take Break From TV: टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं गौरव का किरदार अनुज आज भी टीवी दुनिया पॉपुलर किरदार हैं। हाल ही में एक्टर ने सोनी टीवी का शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में फैंस गौरव की कामयाबी से काफी ज्यादा खुश हैं। इस बीच एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो जल्द ही टीवी दुनिया से ब्रेक लेने वाले हैं। हालांकि गौरव का ब्रेक लेने का कारण क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Gaurav Khanna Might Take Break From TV

अनुपमा (Anupama) फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कहते हैं कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के बाद, मैं एक ब्रेक लेने और नए काम की तलाश करूँगा, जिन्हें मैंने अभी तक नहीं किया है। अपने आखिरी शो के बाद, मैंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और फिर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आ गया, जिसकी हममें से किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। यहाँ तक कि मुझे या मेरे फैंस को भी नहीं। मेरा करियर हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के बारे में रहा है।

End of Feed