टीवी मसाला

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप? एक दूजे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup: टीवी दुनिया के पसंदीदा जोड़ी में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दोनों ने एक दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup: टीवी कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देख हर कोई इसका फैन है। सीरियल 'उडारियां' से इन कपल को घर-घर पहचान मिली। कई बार दो एंटेरटेन्मेंट गलियारों से प्रियंका और अंकित की शादी के रुमर्स भी उड़ चुके है। इस बीच कपल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसे किसी ने भी सोचा नहीं था। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने एक दूजे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में ये देख खबरें उड़ने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक दोनों की तरह से इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ये देख फैंस काफी उदास है क्यूंकी कई लोगों के लिए प्रियंका और अंकित एक आइडियल कपल हैं। बता दें दोनों ही जल्द सरगुन मेहता के सीरियल 'तेरे हो जाएं' में नजर आने वाले थे। हालांकि कई लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि ये शो का प्रमोशन करने का नया तरीका है।

प्रियंका और अंकित गुप्ता सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में भी नजर आ चुके हैं। दोनों ही एक दूजे के प्यार में कितने डूबे हुए थे कपल कि पोस्ट और वीडियोज इसका सबूत थीं। सभी फैंस यही जानना चाहते हैं कि प्रियंका और अंकित के बीच ऐसा क्या हुआ होगा जिसके चलते दोनों अलग हो गए। हर कोई प्रियंका और अंकित के बयानों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article