Celebrity Masterchef: जीत से पहले गौरव खन्ना ने खोला अपना रेस्टॉरेंट, 'अनुपमा' के नक्शे कदम पर चलकर कमाएंगे पैसा

Gaurav Khanna To Start Restaurant In Kanpur Post Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग स्किल दिखाने के बाद गौरव खन्ना एक रेस्टॉरेंट भी शुरू करने जा रहे हैं।

Gaurav Khanna To Start Restaurant In Kanpur Post Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार अदा किया था, जिससे वह दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस चुके हैं। वहीं इन दिनों गौरव खन्ना 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में नजर आ रहे हैं, जहां वह अपनी कुकिंग स्किल से लोगों और जजेस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खास बात तो यह है कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के बाद गौरव खन्ना एक रेस्टॉरेंट के मालिक भी बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा गौरव खन्ना के जिगरी दोस्त और ऑनस्क्रीन पिता हुसैन कुवारजेरवाला ने किया है। हुसैन ने बताया कि गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) का ये रेस्टॉरेंट कानपुर में शुरू होगा।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के बाद रेस्टॉरेंट शुरू करेंगे गौरव खन्ना

End of Feed