Gaurav Khanna-Shraddha Arya की जोड़ी नए शो के साथ मचाएगी TV पर धमाल, पहली झलक देख फैंस हुए बेताब

Gaurav Khanna-Shraddha Arya United For Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या एक शो के लिए साथ आए हैं। खास बात तो यह है कि उनके शो की पहली झलक भी सामने आई है।

Gaurav Khanna-Shraddha Arya United For Show: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना जिस भी शो में नजर आते हैं, चार चांद लगा देते हैं। टीवी पर उन्होंने कई हिट सीरियल्स तो दिये ही हैं, साथ ही वह रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। गौरव खन्ना को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया था। लेकिन अब जल्द ही गौरव खन्ना एक और शो के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि इस शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के अपकमिंग शो की पहली झलक भी सामने आई है, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी गुल्लू के प्रैंक में चढ़ा नकुल धुल का पारा, झगड़े के बीच जमकर हुई हाथापाई

Gaurav Khanna-Shraddha Arya नए शो के लिए आए साथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वीडियो में नजर आया कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पैपराजियों के बीच धमाकेदार एंट्री करते हैं। तभी वहां मौजूद लोग गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या से पूछते हैं कि शूट कब से शुरू होगा। एक रिपोर्टर श्रद्धा आर्या से पूछता है कि मैम नाम क्या होगा? लेकिन गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या एक-दूजे की ओर देखकर मुस्कुराते हैं और अंदर चले जाते हैं। इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए स्टार प्लस ने कैप्शन में लिखा, "कुछ बहुत ही उत्साहित आने वाला है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna बने भगवान राम, स्टेज पर दिखाया दिव्य रूप, मंत्रमुग्ध हुए फैंस ने रणबीर कपूर से की तुलना

    End of Feed