Gehana Vasisth marriage: 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से गुपचुप किया निकाह, कुबूला इस्लाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 11:19 AM IST

Gehana Vasisth marriage गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से गुपचुप निकाह कर लिया लिया है। निकाह के बाद गहना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है हालंकि, अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।बता दें कि 2021 पॉर्न रैकेट केस में एक्ट्रेस अभी बेल पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने किया निकाह।
  • इस्लाम रीति रिवाज से किया निकाह।
  • पोर्न रैकट केस मामले में बेल पर है गहना।

Gehana Vasisth marriage: ओटीटी की बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ( Gehana Vasisth) अपने निकाह को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। गहना ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी(Faizan Ansari) से निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस के निकाह की तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो गए हैं और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। हालंकि, इसको लेकर अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Gehana Vasisth marriage

Gehana Vasisth marriage:

गहना ने कुबूला इस्लाम

रिपोर्ट्स के माने तो एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह किया है।दोनों ने बड़े ही साधारण तरीक़े से बिना किसी को बताए गुपचुप निकाह कर लिया है। जैसी ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस ने निकाह के बाद इस्लाम कुबूल कर लिया है। आपको बता दें कि अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है।

End of Feed