Shilpa Shinde को अशोक पंडित ने लगाई फटकार, एक्ट्रेस पर लगेगा बैन?

FWICE on Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इस बीच FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है।

FWICE on Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा ने कहा था कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में हिना खान ने शिल्पा शिंदे को फटकार लगाई। इस बीच FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है। आइए जानते है इस बारे में... (ये भी पढ़ें-भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?)

shilpa shinde ashoke pandit

अशोक पंडित ने शिल्पा को लगाई फटकार (pic credit-instagram/twitter)

अशोक पंडित ने कही ये बात

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने स्क्रीन से बातचीत में इस मामले पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों का इस्तेमाल किसी पसर्नल या प्रोफेशनल विवाद को सुलझाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की इमेज करियर और मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डाल सकते हैं। अशोक पंडित ने यह भी कहा कि झूठे आरोपों की वजह से उन लोगों को नुकसान होता है जो सच में यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं। उनके अनुसार, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत शिकायत करता है, तो इससे असली पीड़ितों की आवाज भी कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने ऐसे मामलों को पूरी तरह गलत बताया।

End of Feed