FWICE on Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा ने कहा था कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में हिना खान ने शिल्पा शिंदे को फटकार लगाई। इस बीच FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है। आइए जानते है इस बारे में... (ये भी पढ़ें-भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?)
अशोक पंडित ने कही ये बात
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने स्क्रीन से बातचीत में इस मामले पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों का इस्तेमाल किसी पसर्नल या प्रोफेशनल विवाद को सुलझाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की इमेज करियर और मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डाल सकते हैं। अशोक पंडित ने यह भी कहा कि झूठे आरोपों की वजह से उन लोगों को नुकसान होता है जो सच में यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं। उनके अनुसार, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत शिकायत करता है, तो इससे असली पीड़ितों की आवाज भी कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने ऐसे मामलों को पूरी तरह गलत बताया।
हिना खान और शिल्पा शिंदे में भिड़ंत
इस मामले पर हिना खान ने रिएक्ट किया था। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने भी एक वीडियो शेयर कर हिना खान को तगड़ा जवाब दिया। शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर कर कहा था, 'लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी कमाना कब बंद करेंगे? पता नहीं। लेकिन चलती ट्रेन में मत चढ़िए, वरना आपको चोट लग जाएगी।' शिल्पा ने आगे कहा, 'पब्लिसिटी पाने के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं, अपने घर में हुई मौतें हैं, फिर आपको शिल्पा शिंदे की क्या जरूरत पड़ गई?' हालांकि शिल्पा ने किसी का नाम नहीं लिया था। फिर भी लोग ये अनुमान लगा रहे है कि शिल्पा ने हिना खान के लिए ये बातें कही थीं।
