Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ( Salman Khan) का शो बिग बॉस इन दिनों ओटीटी पर अपना कमाल दिखा रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। दर्शकों को एंटरटेन करने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते एपिसोड में हुए हंगामे के बाद अब बिग बॉस के घर में जमकर घमासान होने वाला है। शो के लेटेस्ट ट्रैक में जमकर हंगामा देखने को मिलेगा जहां पर टॉर्चर टास्क में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और अविनाश सचदेव( Avinash Sachdev) के बीच जमकर जंग छिड़ने वाली है।
आज रात बिग बॉस में जमकर हंगामा होने वाला है। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि घर के कुछ सदस्यों को जिया शंकर का कैप्टन बनना रास नहीं आ रहा है वहीं बिग बॉस भी बार-बार जिया से कैप्टन पद छोड़ने की बात कह रहे हैं। इसी के चलते आज शो में टॉर्चर टास्क होने वाला है। जिसमें सभी जिया शंकर को टॉर्चर करने वाले हैं। इसी बीच अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान के बीच जमकर हंगामा होगा। दरअसल टॉर्चर टास्क में घर के सदस्यों को कहा जाएगा कि वह घर के समान से जिया को टॉर्चर करें अगर वह टॉर्चर हो कर सीट से उठ जाती है तो उसे कैप्टन के पद से हटा दिया जाएगा। इस टास्क में जिया को एक सीट पर बैठाया जाएगा और घर के सभी लोग उस पर अंडा, साबुन, फोम डालेंगे और कहेंगे की अब तो यहाँ से उठ जाओ।
अविनाश-अभिषेक की बहस
अविनाश टॉर्चर टास्क में जिया को बचाने की कोशिश करेगा तभी अभिषेक अविनाश से भीड़ जाएगा और कहने लगेगा की तुम इसको बचा रहे हो। दोनों की जमकर बहस होने वाली है। शो में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिया टॉर्चर टास्क से घबराकर कुर्सी से उठ जाती है या कैप्टन बनी रहती है।
