Yeh Rishta kya kehlata hai 5 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर अपने असली पिता के पास जाने से मना कर देता है और अपने आप को कमरें में बंद कर लेता है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षर की टेंशन में रहता है।
अक्षरा बनेगी वकील
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा की अक्षरा अभिनव से कहेगा कि अबीर के जाने में सिर्फ एक दिन बचा है, इसे हमें हस खेलकर कर बिताना चाहिए। अगले दिन मनीष खुद को अबीर की कस्टडी हारने का दोषी मानते हुए कहता है कि मेरी ही गलती है, मेरे गुस्से की वजह से एक मां से एक बेटा दूर हो गया। इस बात जा जवाब देते हुए अक्षरा कहेगी कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मुझे हार ना था मैं हार गई, अभिमन्यु को लेकर मेरी सोच गलत थी। अक्षरा आगे कहती है कि ये केस आगे जाएगा, मैं लॉयर बनूंगी और खुद अपनी लड़ाई लडूंगी।
अबीर के सामने आई सचाई
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बिरला निवास में अबीर के आने की खुशी में मंजरी पूरा घर सजवा देती है। लेकिन शेफाली खुशी में शामिल होने से मना कर देगी क्यूंकि उससे अबीर का दुख देखा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अबीर का दिन यादगार बनाने के लिए अक्षरा और अभिनव उसके लिए फेवरेट खाना और फुटबॉल खेलते हैं। इसी दौरान अक्षरा अबीर को बता देगी की अभिमन्यु उसका असली पिता है। अबीर इस बात को सु गुस्से में आ जाता है और कहता ही कि अगर वो डॉकमैन के पास नहीं जाएगा और अगर किसी ने जबरदस्ती की तो वो घर छोड़कर चला जाएगा।
