टीवी मसाला

Sana Khan और अनस सैयद के घर पर दी खुशियों ने दस्तक, एक्ट्रेस बनी मां बेबी बॉय को दिया जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 04:34 PM IST

Sana Khan Blessed with Baby Boy: बुधवार को सना खान के नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है।

Image

sana khan and saiyad ansari blessed with a baby boy

Sana Khan Blessed with Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस सना खान( Sana Khan) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बुधवार को सना खान के नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इस खबर के बाद से ही सना के फैंस काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। सना खान ने अपने पति अनस सैयद एक साथ एक विडियो शेयर की हैं जिसमें कपल ने बताया है कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आ गया है।बता दें कि शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

बिग बॉस फेम सना खान ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी कपल ने खुद दी है। इसके बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सना खान ने टीवी इंडस्ट्री को काफ़ी समय पहले ही अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही थी।सना अपनी प्रेग्नन्सी को लेकर हर अपडेट अपनी फैंस के साथ शेयर करती रहती थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article