Falaq Naaz Bashed on Farhana Bhatt: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। घरवालों के बीच बदलते रिश्ते इन दिनों सुर्खियों में है। बीते दिन एपिसोड में फरहाना भट्ट ने एक स्टेटमेंट दिया जो घरवालों के साथ-साथ बाहर टीवी सेलेब्स को भी पसंद नहीं आया। फरहाना की ये बात खासकर बुरी लगी टीवी एक्ट्रेस फलक नाज को जो खुद भी पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रह चुकी हैं।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से सवाल किया था कि क्या वो कभी टीवी पर काम करना चाहेंगी। ऐसे में फरहाना ने हँसते हुए कहा कि "मैं तो नहीं करूंगी, मुझे लगता है टीवी करने में मैं थिएटर जाया कर दूंगी।" अब इस पर फलक नाज का गुस्सा फूटा है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए टीवी एक्ट्रेस फलक नाज (Falaq Naaz) लिखती हैं, ' हर सीजन में एक ऐसा दोगला आदमी जरूर होता है। इन्हे क्या लगता है 'बिग बॉस' थिएटर में रिलीज होता है क्या? ऐसे लोगों को 'बिग बॉस' में नहीं लाना चाहिए। एक सच्चा कलाकार किरदार और परफ़ॉर्मनेस पर ध्यान देता है ना की प्लेटफॉर्म पर।' कई दर्शकों ने फलक की इस बात से सहमति जताई। खुद 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद ने फरहाना को इस स्टेटमेंट के लिए जमकर सुनाया था। फरहाना भट्ट को जनता से प्यार और गुस्सा दोनों ही इस समय मिल रहा है।
शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है। फरहाना गौरव के टीवी करियर का मजाक उड़ाएगी वो भी तब जब कंटेस्टेंट पहले से कैप्टेंसी टास्क हार के दुख में थे। लोगों का मानना है कि दिन पर दिन कैमरे के आगे छाने के लिए फरहाना हद पर हद पार कर रही है। वहीं इस हफ्ते फरहाना भट्ट तो नॉमिनेट हैं ही लेकिन उनके साथ गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज भी डेंजर जोन में हैं। खबर है कि शो में प्रणित मोरे डेंगू बीमारी से ठीक होने के बाद लौटेंगे।
