Farah Khan के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

Hindustani Bhau Files FIR Against Farah Khan For Hurting Religious Sentiments: 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में फराह खान ने होली को लेकर एक बयान दिया था, जिससे वह चर्चा में आ गई हैं। हैरत की बात तो यह है कि अब उस बयान के लिए फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hindustani Bhau Files FIR Against Farah Khan For Hurting Religious Sentiments: टीवी पर इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सभी सितारे अपनी कुकिंग की परीक्षा देकर जजेस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले शो में फराह खान ने होली स्पेशल एपिसोड के दौरान एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वह जमकर ट्रोल हुईं। 'बिग बॉस 18' फेम तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फराह खान को वीडियो शेयर कर 'छपरी' बताया। हैरत की बात तो यह है कि अपने उस बयान के लिए अब फराह खान कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक ने फराह खान (Farah Khan) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, साथ ही उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है।

फराह खान के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR

End of Feed