प्यार का खुमार उतरते ही अविनाश सचदेवा ने झाड़ा फलक नाज से पल्ला, बोले- मुझसे नहीं होगा...

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने और अविनाश सचदेवा कर रहे रिश्ते को लेकर खुलासा किया। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में बना बॉन्ड खुद अविनाश मिश्रा ने फलक नाज से तोड़ा लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फलक नाज और अविनाश सचदेवा के बीच की नजदीकियां हर किसी ने देखी। घर में दोनों का एक मजबूत बॉन्ड तक बन गया था। ऐसे में खबरें उड़ने लगी थी कि दोनों शो के बाद एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई दफा अविनाश और फलक को साथ में देखा गया था। अब शो खत्म होने के कई सालों बाद फलक ने अपने और अविनाश के रिश्ते का सच बताया। साथ ही ये भी खुलासा किया कि इस रिश्ते को खत्म करने वाले अविनाश ही थे।

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva

फलक नाज (Falaq Naaz) बताती हैं 'अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) ने बोला था शायद मुझसे ये सब नहीं होगा। उनकी मम्मी की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद वो एक अलग ही जोन में चले गए थे। उन्होंने मुझे खुद बोला मुंह के सामने कि मुझ से नहीं संभाला जाएगा ये रिश्ता। ब्रेक लेते हैं। जो मुझे आज तक समझ नहीं आया की कैसा और किस चीज का ब्रेक? इस पूरे तमाशे के बाद उन्होंने मेरा कॉल भी उठाना बंद कर दिया।' फलक की बातों से साफ हो गया है कि अविनाश ने ही उनके साथ ब्रेकअप किया था।

End of Feed