टीवी मसाला

Anupama के नए प्रोमो को देख खिसक गया दर्शकों का दिमाग, कहा 'और कितनी बार नई शुरुआत करोगी?'

Anupama Latest Promo Trolled: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और शिवम खजुरीया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने 'अनुपमा' की नई कहानी से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया। ऐसे में जो लोगों द्वारा प्रक्रियाएं मिल रही है वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।

Image

Anupama Latest Promo Trolled

Anupama Latest Promo Trolled: राजन शाही स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जमकर ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। आए दिन सीरियल में नए किरदारों के जुडने के साथ-साथ कहानी भी मोड़ ले रही है। इन दिनों एपिसोड में देखने को मिल रहा है कि अनुपमा राघव को न्याय दिलाएगी क्यूंकी पंखुरी जिंदा है लेकिन राही इसके सख्त खिलाफ है। वहीं वसुंधरा और अनिल ने पराग से झूठ बोला था कि पंखुरी मर गई है। इन सब तमाशों के बीच मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया था जिसमें अनुपमा एक नई शुरुआत करने जा रही है सभी को पीछे छोड़कर। हालांकि जनता को ये प्रोमो पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा दी।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोमो में अनुपमा अहमदाबाद छोड़कर नई शुरुआत करने जा रही है। मेकर्स ने इस प्रोमो को रिलीज करते हुए लिखा 'ना मंजिल का पता ना रास्ते की खबर आखिर कहाँ चली अनुपमा? जहां एक तरफ फैंस को ये प्रोमो पसंद आया तो कई लोगों ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि 'ये कितनी बार नया सफर शुरू करेगी, थकती ही नहीं? खैर हमें क्या हमने तो देखना ही बंद कर दिया है कब का।'

वहीं दूसरे यूजर ने भी मजाक उड़ाते हुए कहा 'क्या ड्रामा है अब अनुपमा को गायब कर दिया। जरूर इसमें कोई नया किरदार आ रहा होगा जो अनुपमा को वापस लेकर आएगा।' कई लोग तो ये भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं कहानी में अनुज की वापसी तो नहीं होने वाली। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अनुपमा एक दम से सबकुछ राही और शाह परिवार को छोड़कर कहाँ चली गई?

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article