ANUPAMA PROMO: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' अक्सर अपनी स्टोरीलाइन और कलाकारों की वजह से सुर्खियों में रहता है। पिछले कई हफ्तों से शो टीआरपी लिस्ट में रेटिंग की मार झेल रहा है। हमेशा नंबर 1 पर रहने वाला शो अब लिस्ट में दूसरे या तीसरे स्थान पर लुढ़क जाता है। ऐसे में मेकर्स को चिंता खाई जा रही है कि जनता का दिल कैसे जीते। अब सोशल मीडिया पर मेकर्स ने जनता को एक सप्राइज़ देते हुए नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि आगे की कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेगी। इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।
स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोमो की शुरुआत कृष्ण कुंज से होते हुए अनु की रसोई तक होती है। लीला, माही और राही अनुपमा को आवाज मारते हुए ढूंढ रहे हैं लेकिन वो नहीं मिल रही। तभी दीवार पर एक पोस्टर दिखाया जाता है जिसमें अनुपमा की तस्वीर के नीचे लापता लिखा होगा। तभी अनुपमा के गाड़ी में उदास चेहरा लेकर बैठी होगी लेकिन ये नहीं पता वो कहाँ जा रही है। प्रोमो के बैकग्राउंड आवाज में कहा जा रहा है कि ना मंजिल का पता, ना रास्ते की खबर आखिर कहाँ चली अनुपमा? सीरियल का प्रोमो बस एक सवाल के साथ खत्म कर दिया जाता है।
इंटरनेट पर 'अनुपमा' का ये लेटेस्ट प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। सभी की जुबान पर एक ही सवाल है आखिर अनुपमा कहाँ जा रही है सबकुछ छोड़कर? प्रोमो देखने के बाद कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अनुपमा अनुज को ढूँढने जा रही है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि अनुपमा सब त्याग कर जिंदगी की नई शुरुआत करेगी। इन दिनों कहानी में अनुपमा राघव का साथ देकर उसे न्याय दिलाने की ठानेगी।