Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण ने इस फिल्म से 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की है। करण ने इससे पहले रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया है।
रॉकी और रानी में रणवीर, आलिया के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 75,000 से ज्यादा एडवांस टिकटे बेची है। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिलेगी बंपर ओपनिंग
रिपोर्ट के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपने ओपनिंग डे पर 10 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। रणवीर और आलिया ने इससे पहले साथ में गली बॉय में काम किया था। गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में नजर आ सकते हैं।
