Fahmaan Khan Breaks Silence Sumbul Touqeer Khan: फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान के बीच गहरी दोस्ती थीं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते थे। फहमान और सुंबुल की जोड़ी इमली में नजर आई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। फहमान अपनी दोस्त सुंबुल तौकीर खान को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 में भी आए थे। फहमान और सुंबुल बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले थे।
Fahmaan Khan and Sumbul Touqeer Khan (credit pic: instagram)
सुंबुल के पिता की वजह से दोनों ने बाद में इस म्यूजिक वीडियो से हाथ खींच लिया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थी। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए फहमान ने सुंबुल के पिता को लेकर कई गंभीर बातें कहीं थी। फहमान ने कहा था कि मेरे और सुंबुल की लड़ाई का कारण उसके पिता है। इस बात से सुंबुल और फहमान दोनों के फैंस ने एक- दूसरे को जमकर ट्रोल किया था।
फहमान और सुंबुल में हुआ झगड़ा
फहमान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी बातों का रिएक्शन इस तरह से आएगा। मैंने जो भी बोला वो काफी स्ट्रेटफॉवर्ड था। मैं बस इन बातों से आगे बढ़ना चाहता हूं। मुझे इन बातों से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मैं नहीं चाहता हूं कि ये चर्चा का विषय बने और इसे आगे बढ़ाओ। एक्टर ने कहा कि अगर उसे कभी मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा खड़ी रहूंगा। फहमान के बयान के बाद सुंबुल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरे लिए पिछले ये दो हफ्ते बहुत बुरे थे। लेकिन जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया उन सभी को धन्यवाद।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो फहमान खान धर्मपत्नी शो में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने शो में रवि का रोल प्ले किया था।
