टीवी मसाला

सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने चारु असोपा संग तलाक पर किया रिएक्ट, बोले- मेरी बेटी जियाना हमें खुश देखेगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 4, 2023, 04:33 PM IST

Rajeev Sen- Charu Asopa Divorce: राजीव सेन और चारु असोपा अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल 8 जून को आधिकारिक तौर पर एक- दूसरे से अलग हो जाएंगे। राजीव ने तलाक पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने अपने व्लॉग में बताया कि वो इस बारे में क्या सोचते हैं।

Image

rajrajeev sen and charu asopa (credit pic: instagram)

Rajeev Sen- Charu Asopa Divorce: राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं। चारु ने मुंबई में फ्लैट खरीदा है। एक्ट्रेस इस फ्लैट मेंअपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं। राजीव और चारु अपनी बेटी जियाना की साथ में परवरिश कर रहे हैं। अब दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। राजीव और चारु ने एक- दूसरे से तलाक लेना का फैसला जनवरी महीने में किया था।

कोर्ट में 8 जून को राजीव और चारु का तलाक हो जाएगा। राजीव ने पहली बार तलाक पर बात की है। राजीव ने कहा, 8 जून को कोर्ट में आखिरी सुनवाई है। मेरे दोस्त और फैंस जानना चाहता है कि अब आगे क्या होने वाला है। मैं बताना चाहता हूं कि जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है। हर व्यक्ति की इस मुद्दे पर अलग सोच है। मैं मानता हूं कि जो भी हो रहा है वो अच्छे के लिए हो रहा है। मैं जिंदगी को पॉजिटिव अप्रोच के साथ जी रहा हूं।

राजीव ने बेटी को लेकर कहीं बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि जो भी होगा वो मेरे, चारु और जियाना के अच्छे के लिए होगा। छोटी सी जिंदगी है खुश रहो। हम सभी सुकून चाहते हैं। जियाना मुझे और चारु को खुश देखकर खुश होगी। ये हम तीनों के लिए अच्छे हैं। मैं बस चाहता हूं कि जियाना को अच्छा माहौल मिले। राजीव ने कहा कि जियाना बहुत ही जल्दी बड़ी हो रही है। वो बहुत ही शैतान और तेज है। वहीं, राजीव की पत्नी चारु ने कहा कि हमारे लिए मेंटल पीस बहुत जरूरी है। राजीव और चारु ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया था और साल 2019 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article