टीवी मसाला

Exclusive: 'अनुपमा' से पल्ला छूटते ही Bigg Boss 18 में धाक जमाएंगी मदालसा शर्मा, खुद बताया सच

Exclusive Madalsa Sharma Breaks Silence On Entering In Bigg Boss 18: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' को लेकर लगातार नई-नई चीजें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में खबर आई कि एक्ट्रेस मदालसा शर्मा 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब उन्होंने खुद इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगी मदालसा शर्मा?

Exclusive Madalsa Sharma Breaks Silence On Entering In Bigg Boss 18: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों को रिलीज से पहले ही एक्साइटेड कर दिया है। 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से तो फैंस ने दिन गिनने शुरू कर दिये हैं। वहीं अभी तक निया शर्मा से लेकर धीरज धूपर तक के नाम 'बिग बॉस 18' से जुड़ चुके हैं। खबर आई थी कि 'अनुपमा' से निकलने के बाद एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हिस्सा बनेंगी। उनके बारे में जमकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब इस मामले पर खुद मदालसा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) पर चुप्पी तोड़ी। मदालसा शर्मा से जब पूछा गया कि क्या उनका 'बिग बॉस 18' में कदम रखने का कोई प्लान है। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "अरे ये सब अफवाहें हैं। इसमें कोई भी धुआं या आग नहीं थी। मैंने कोई चिंगारी भी नहीं लगाईइ है। मैं 'बिग बॉस 18' में कदम नहीं रख रही हूं।" मदालसा शर्मा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' के लिए कई बार अप्रोच किया गया। इस सिलसिले में एक्ट्रेस ने कहा, "हां मुझे कई बार शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। अभी वो टाइम नहीं आया है कि मैं उस शो में जाऊं। कभी भी ना नहीं कहना चाहिए। अभी लेकिन मुझे इसमें कोई रुचि नहीं है। वक्त का क्या पता।"

बता दें कि मदालसा शर्मा से पहले सुधांशु पांडे का नाम भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ चुका है। उन्हें लेकर भी खबर थी कि 'अनुपमा' के बाद वह सलमान खान के शो में दिखेंगे। लेकिन एक्टर ने भी इसका हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article