टीवी मसाला

Exclusive: शुरू होने से पहले गड्ढे में गिरा Zakir Khan का कॉमेडी शो, फैंस के अरमानों पर मेकर्स ने चलाया हथौड़ा

Exclusive Zakir Khan Comedy Show Shelved Before Starting: मशहूर स्टैंडअपकॉमेडियन जाकिर खान सोनी टीवी पर अपना कॉमेडी से भरपूर शो लेकर आने वाले थे। लेकिन दुख की बात तो यह है कि शुरू होने से पहले ही उस शो पर मेकर्स ने हथौड़ा चला दिया है। जबकि वह 'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करने वाला था।

Image

शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ जाकिर खान का शो

Exclusive Zakir Khan Comedy Show Shelved Before Starting: मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और कवि जाकिर खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जाकिर खान अपने फैंस को हंसाने के साथ-साथ उन्हें जिंदगी से जुड़ी कई बड़ी-बड़ी सीख देते हैं। जाकिर खान (Zakir Khan) का अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आता है। वह सोनी टीवी पर अपनी कॉमेडी सीरीज लाने वाले थे, जो कि 'द कपिल शर्मा शो' की जगह लेकर लोगों का मनोरंजन करती। लेकिन दुख की बात तो यह है कि शुरू होने से पहले ही जाकिर खान के कॉमेडी शो पर ताला लग चुका है।

जाकिर खान (Zakir Khan) से जुड़े सूत्र ने बताया है कि उनका कॉमेडी शो अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नहीं आ रहा है। इसका एक कारण जाकिर खान और मेकर्स के बीच तालमेल न बैठना है। जाकिर खान से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जाकिर खान और मेकर्स के बीच काफी मतभेद हो रहे थे। चीजों को लेकर दोनों ही तरफ से सहमति नहीं बन रही थी, चाहे वह शो के फ्लो को लेकर हो या फिर कंटेंट पर। रिलीज डेट आगे बढ़ाने के बाद उन्होंने एक महीना भी लिया। लेकिन बाद में महसूस हुआ कि शो संभव नहीं है।"

जाकिर खान (Zakir Khan) के अपकमिंग शो के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "आखिरकार एक फैसला लिया गया और शो को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब ब्रॉडकास्टर इसे बाद में शुरू करेंगे या नहीं, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अभी के लिए जाकिर खान का शो नहीं हो रहा।" बता दें कि जाकिर खान ने एक्टिंग के साथ-साथ कई चीजों में हाथ आजमाया है। उन्होंने साल 2012 में कॉमेडी सेंट्रल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article